हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में नाबालिग बच्चों को ई-रिक्शा चलाने की अनुमति नहीं, ट्रैफिक CI की बैठक में ई-रिक्शा यूनियन शामिल
हनुमानगढ़ टाउन में ई रिक्शा यूनियन के सदस्यों के साथ यातायात थाना प्रभारी अनिल छिंदा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा यातायात व्यवस्था और ई रिक्शा संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। यातायात थाना प्रभारी अनिल छिंदा ने ई रिक्शा यूनियन से कहा कि किसी भी स्थिति में नाबालिक बच्चों को ई-रिक्शा नहीं चलाने दिया जाएगा।