टांटोटी: जमीनी विवाद में सराना थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में की कार्रवाई
Tantoli, Ajmer | Jul 5, 2026 सराना थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया।इस मामले में सराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।सराना थाना अधिकारी नाहरसिंह मीणा ने रविवार को दोपहर 2 बजे जानकारी दी।बताया कि जोताया निवासी अमरचंद बैरवा और टांटोटी निवासी संपत बैरवा के बीच भूमि विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी।