धमतरी: घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला मजदूर युवक का शव
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बंजारी निवासी गगन साहू मजदूरी का काम करता था। जो अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। आज सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात।