आंवला निवासी अमित शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को एक शिकायत भेजी है। उन्होंने शनिवार की देरशाम सात बजे आरोप लगाते हुए बताया है कि विपक्षियों ने पुलिस से साठगांठ कर उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कराए हैं और गैरकानूनी तरीके से आरोप पत्र की प्रतियां न्यायालय में दाखिल की हैं।