शिवपुरी नगर: पोहरी पुल पर फ्रेश होने गए 55 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात बाइक चालक ने मारी टक्कर, चेहरे पर आई गहरी चोट
राकेश परिहार ने बताया की मेरा भाई कोख सिंह परिहार उम्र 55 साल निवासी बड़ौदाकलां थाना गस्मानी पोहरी में रिस्तेदारी में आए हुए थे. इसी दौरान आज रविवार की सुबह 7 बजे वह फ्रेश होने पोहरी बड़े पुल के पास जा रहे थे. तभी अज्ञात बाइक चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी.जिसके कारण नाक और माथे पर गहरी चोट आई हैं. घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है