रामगंजमण्डी: 6 साल से फरार 5000 का इनामी अंतरराज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्कर गरोठ से गिरफ्तार
सुकेत थाना पुलिस ने 149 किलो 410 ग्राम डोडा चूरा तस्करी के मामले में पिछले छह वर्षों से फरार चल रहे अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी पर कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गुरुवार शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि थाना सुकेत के प्रकरण