रायबरेली: शहर में अखिलेश यादव के विरोध में लगाई गई होर्डिंग पर, सपा जिलाध्यक्ष इं वीरेंद्र ने राम मंदिर दान चोरी पर भाजपा को घेरा
Raebareli, Raebareli | Jun 22, 2026
कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर,समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के विरोध में लगाए गए फोल्डिंग को लेकर सोमवार को समय करीब 12:00 बजे सपा जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने,सपा ऑफिस में कहा है कि भाजपा हताश हो चुकी है।हमारे मुखिया ने राम मंदिर में हुए दान चोरी को लेकर,मुद्दा उठाया था उसी को लेकर यह हरकत की गई है।इसका करारा जवाब दिया जाएगा।