शामली: शामली के थानाभवन में पुलिस ने मोहम्मदीगंज निवासी व्यक्ति को छुरे के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | May 20, 2026 बुधवार की शाम 4 बजे शामली जनपद के थानाभवन थाने की पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में स्थानीय पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला मोहम्मदीगंज निवासी कासिम नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध छुरा बरामद हुआ है। केस दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।