मशरक: यदु मोड़ पर मशरक के दो विधायकों के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
मशरक के यदु मोड़ स्थित पूर्व प्राचार्य सुरेंद्र सिंह के आवास पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजें के लगभग मशरक के पूर्व विधायक स्व. अशोक सिंह और पूर्व विधायक स्व. रामदेव सिंह 'काका' की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर दिवंगत नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा से