किशनगंज: बांसथूनी गांव के समीप 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटने से आधा दर्जन मवेशी चपेट में आए, 2 भैंस व एक गाय की हुई मौत
बांसथूनी गांव के समीप 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूट कर गिरने से इसकी चपेट में आने से गांव के पशुपालकों की दो भैंस एक गाय एक बछड़े की मौके पर मौत हो गई वह दो भैंस गंभीर घायल हो गई उनका उपचार करवाया जा रहा है। क्षेत्र के बांसथूनी गांव निवासी पशुपालक बाबूलाल योगी ने मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि दो भैंस, एक गाय व बछड़े की मौत हो गई है।