सांगानेर: सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ₹650 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण
सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में 650 करोड़ के विकास कार्यों के हुए शिलान्यास व लोकार्पण समारोह से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा सियासी हमला बोला,यमुना जल समझौते पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के सवालों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि 'ट्वीट-ट्वीट खेलने वालों को MoU और MoA का फर्क तक नहीं पता.' उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस ने घाटे में मेट्रो चलाई है।