इटावा: इकदिल इलाके में यमुना में डूबे बीएससी छात्र का चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग, जलीय जीवों के शव खाने की आशंका
Etawah, Etawah | Nov 8, 2025 इकदिल इलाके में यमुना नदी में स्नान के दौरान चचेरे भाई को बचाने में डूबे बीएससी छात्र रोहित चौहान की चौथे दिन भी खोजबीन की गई। पुलिस बल एसडीआरएफ के साथ आसई घाट से लेकर महेवा तक नदी खंगालती हुई पहुंची लेकिन शनिवार को भी टीम खाली हाथ वापस लौट आयी लेकिन छात्र का कोई सुराग नही लग सका। पुलिस अब जलीव जीव के शव खाने की आशंका व्यक्त कर रही है।