इटावा: हिंदू हॉस्टल से निकली भव्य कलश यात्रा में पीतवर्णी आध्यात्मिक आभा से आलोकित हुई इटावा नगरी, 51,000 मातृशक्ति हुई शामिल
Etawah, Etawah | Nov 8, 2025 इटावा की पावन भूमि में बने हिंदू हास्टल प्रांगण में आयोजित 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ को दिव्यता एवं भव्यता प्रदान करने के लिए शनिवार सुबह 10 बजे निकली कलश यात्रा में मातृ शक्ति का ऐसा विशालतम समूह उमड़ा कि पूर्व घोषित 51 हजार की संख्या भी कम पड़ गई। सड़कों पर हर ओर महिलाएं सिर पर कलश रखकर यात्रा में चलती नजर आईं।