सांगानेर: जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने दो स्पा सेंट्रो पर छापेमारी कर 11 पुरुष व 12 महिलाओं सहित 23 लोगों को किया गिरफ्तार
जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने स्पा सेंटरों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्पा सेंटरों से कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सवाई थाई स्पा और ऑक्सिड स्पा पर कार्रवाई करते हुए 11 पुरुषों और 12 महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों भी स्पा और मसाज सेंटरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था।