नजीबाबाद: नजीबाबाद में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ की बैठक, दीपक सिसोदिया बने शाखा अध्यक्ष
20 मई को 12:00 प्राप्त जानकारी के अनुसारराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ की बैठक नगर पालिका परिषद नजीबाबाद में आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष अरविंद सालवान ने नजीबाबाद शाखा का गठन किया।
सर्वसम्मति से दीपक सिसोदिया को शाखा अध्यक्ष, हैप्पी घाघट को शाखा महामंत्री और प्रकाश जी को संरक्षक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे ।