आगर: आगर के वार्ड नंबर 15 में ₹30 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ
आगर शहर के वार्ड नंबर 15 में विकास कार्यों को गति देते हुए 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे विधि-विधान से पूजन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय और पार्षद मनीष सोलंकी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।