चौरीचौरा: अज्ञात कारण से लगी आग में गेहूं का डंठल व ट्राली जल गए
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के डुमरी खास के टोला मेहंदीपुर और गौनर गांव के उसरहा टोला के सिवान में अज्ञात कारण से लगी आग से लगभग बीस बीघा गेहूं का डंठल व खेत के बीच खड़ा भूसा वाला ट्राली जलकर खाक हो गया। दोनो गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद डंठल की आग को बुझाया। जबकि सूचना के दो घण्टा बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने ट्राली की आग को बुझाया।