बूंदी: नगर परिषद कर्मचारी को बरामद करने की मांग का ज्ञापन गुरुवार को सामूहिक हड़ताल पर रहकर जताया गया विरोध
Bundi, Bundi | Nov 28, 2024 नगर परिषद की गैराज शाखा में प्रभारी के रूप में काम काज देखने वाले कर्मचारी प्रहलाद नागर के बुधवार को भी ऑफिस नहीं पहुंचने से आहात नगर पालिका फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सभापति को कर्मचारी प्रहलाद के बरामद की मांग का ज्ञापन दिया। अध्यक्ष अल्लानूर ने बताया कि मंगलवार सुबह कर्मचारी अचानक लापता हो गया। शाम तक भी कोई पता नही लगने पर उसके छोटे भाई ने रिपोर्ट सौपी।