बूंदी: स्वायत शासन विभाग द्वारा पट्टे जारी करने के आदेश की पालना की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षद नगर परिषद के बाहर धरने पर बैठे
Bundi, Bundi | Nov 28, 2024 स्वायत शासन विभाग द्वारा सभी नगर निकायों को जिन पट्टों के पैसे जमा हो गए उन पट्टो को जारी करने के आदेश के बाद भी नगर परिषद द्वारा पट्टे जारी नहीं करने पर पट्टे जारी करने की मांग को लेकर नगर परिषद के कांग्रेस पार्षद प्रेम प्रकाश एवरग्रीन गुरुवार सुबह 11:30 बजे नगर परिषद के बाहर धरना देकर भुख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे।