लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा 205वें सप्ताह का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 36 लोगों ने कराई जांच
लोहरदगा सेवा भारती द्वारा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में 205वें सप्ताह भी निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रविवार सुबह 7:30 बजे आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. मृत्युंजय कुमार चक्रवर्ती, सचिव संजय चौधरी एवं समाजसेवी मुकेश गुप्ता ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।