लाडपुरा: NEET UG पेपर के डर से छात्र ने गढ़ा किडनैपिंग का झूठ, AI से वीडियो बनाकर खुद के अपहरण का ड्रामा किया दस्तयाब
Ladpura, Kota | May 4, 2026 देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG रविवार को आयोजित हुई. परीक्षा आयोजन को लेकर कोटा में रविवार को ही एक और घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग स्टूडेंट ने ठीक से पढ़ाई नहीं करने पर खुद की ही किडनैपिंग का ड्रामा रच दिया. इस मामले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एक फेक वीडियो भी उसने तैयार कर लिया. इस वीडियो ने पुलिस की परेशानी बढ़ा