लालसोट: लालसोट में महावर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित, 15 जोड़े सात फेरे लेकर बने एक-दूजे के हमसफर
Lalsot, Dausa | Nov 2, 2025 आदर्श महावर समाज विकास समिति लालसोट के तत्वाधान में रविवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर कोली समाज का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ। शहर के गौरव पथ बायपास स्थित लखदातार होटल परिसर में सम्पन्न हुए इस सम्मेलन में समाज के 15 जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर एक-दूजे के हमसफर बने। समारोह में अतिथियों और समाज के हजारों लोगों ने पहुंचकर नवविवाहित जो