हरदोई: लखनऊ का प्राइवेट बस अड़ा शहर से हटा, लखनऊ चुंगी से संचालित होना शुरू हुआ, जल्द ही निर्धारित जगह से होगा संचालित
Hardoi, Hardoi | Apr 22, 2026 हरदोई शहर में ट्रैफिक और भीड़ को कम करने के उद्देश्य से प्राइवेट बसों के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। शहर के अंदर स्थित पुराने बस अड्डे को हटाकर अब लखनऊ मार्ग की प्राइवेट बसों का संचालन लखनऊ चुंगी क्षेत्र से शुरू कर दिया गया है जल्द ही यह न्यू हाइट स्कूल के पास से संचालित होना शुरू होगा।