खागा: खखरेडू पुलिस ने 25 हजार के इनामिया गैंगस्टर गुड्डू उर्फ सोहेल कुरैशी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, अस्पताल में भर्ती
Khaga, Fatehpur | Apr 30, 2026 फतेहपुर जिले के खखरेडू थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर गुड्डू उर्फ सोहेल कुरैशी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ खखरेडू थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव के पास हुई, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश खागा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ फतेहपुर समेत अन्य जनपदों में 17 आपराधिक मुकदम