नगरी: नगर पंचायत नगरी के तीन नए एल्डरमैन का भाजपा मंडल ने भव्य स्वागत किया
नगर पंचायत नगरी के लिए तीन नए एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। भाजपा मंडल नगरी ने उनका गमछा पहनाकर और गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद थे। तीनों को जनसेवा और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिया गया।