सोहागपुर: शासकीय नाले में अतिक्रमण करने वाले की एसडीएम से हुई शिकायत वार्ड क्रमांक 19 का मामला
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 19 में शासकीय नाले में अतिक्रमण कर रहे एक व्यक्ति के विरुद्ध वार्ड क्रमांक 19 के ही रहने वाले वार्ड वासियों ने एसडीएम से शिकायत की है कि शासकीय नाले में अतिक्रमण किया जा रहा है। शिकायतकर्ता वार्ड वासियों का कहना है कि एसडीएम से शिकायत पत्र में कार्यवाही की मांग की गई है।