सोहागपुर: सड़क निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण वार्ड-2 में पेयजल सप्लाई रही बाधित, टैंकर से उपलब्ध करवाया गया पानी
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 2 में लोगों को शुक्रवार को पानी नहीं मिला जिसके बाद पानी टैंकर से वार्ड वासियों ने प्यास बुझाई है। सोहागपुर मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण नगर पालिका की पानी सप्लाई बाधित है। जिससे वार्ड वासियों को नल का पानी नहीं मिल रहा है। पानी टैंकर से वार्ड वासी प्यास बुझा रहे हैं।