सोहागपुर: नगर के गांधी स्टेडियम में 71 वर्षीय बुजुर्ग जवानों की तरह लगा रहें दौड़, नगरवासी कर रहे सराहना
आज के इस आधुनिक युग और भागदौड़ भरी जिंदगी मे खुशहाल जिंदगी के लिए एक स्वस्थ्य शरीर का होना बेहद जरुरी है। लेकिन इसके लिए एक नियमित व्यायाम की आवश्यकता होती है। लेकिन जिले मुख्यालय के सोहागपुर वार्ड क्रमांक 3 निवासी 71 वर्षीय मोहम्मद यूनुस खान इनदिनों भी वह जवानो को पछाड़ने का हौसला रखते हैँ। वह गांधी स्टेडियम में 100 मीटर की रेस 14.58 सेकंड में दौड़ते हैं।