सोहागपुर: जिला मुख्यालय के पाली रोड स्थित आकाशवाणी के पास अज्ञात वाहन चालक ने गाय को मारी टक्कर, गौ सेवकों ने किया उपचार
जिला मुख्यालय के पाली रोड में स्थित आकाशवाणी के पास से शनिवार को अज्ञात वाहन चालक ने गाय का एक्सीडेंट कर दिया, जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना प्राप्त होते ही नंदी गौ सेवा के गौ सेवकों ने मौके स्थल पर पहुंचकर घायल गाय का उपचार किया। इसके साथ ही घायल गाय को गौ शाला में शिफ्ट किया गया है।