अमानगंज: अमानगंज में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच ईदगाह में दिखी कौमी एकता
Amanganj, Panna | May 28, 2026 अमानगंज। वार्ड क्रमांक 2 स्थित ईदगाह में गुरुवार को भीषण गर्मी और तेज चिलचिलाती धूप के बीच ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।