पीलीबंगा: चक पांच LKS ढाणी के खेत से कैमरे और DVR की चोरी, गोलूवाला पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
गोलूवाला थाना क्षेत्र के चक्र 5 LKS ढाणी के खेत से कैमरे तथा DVR चोरी कर ले जाने के आरोप में गोलूवाला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज सोमवार को बताया कि श्रीमती शारदा निवासी वार्ड 10 पीलीबंगा ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि आरोपी मोहनलाल बिश्नोई निवासी लिखमीसर प्रार्थीया के खेत से कैमरे तथा DVR चोरी कर ले गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।