जैसीनगर: जैसीनगर अस्पताल में मेडिकल वेस्ट में लगी आग, ड्रेसिंग रूम जलकर खाक
जैसीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग से ड्रेसिंग रूम के बाजू दीवाल से सटकर लगे मेडिकल बेस्ट और कचरे के ढेर में रविवार सुबह 9 बजे लगी थी। जो खिड़की से ड्रेसिंग रूम तक जा पहुंची जिससे ड्रेसिंग रूम के परदे पंख वायरिंग और दवाई सब जल गए। घटना में अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है।