शाहपुरा: जबलपुर: भाजपा विधायक नीरज सिंह ठाकुर ने नीमखेड़ा में टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का किया आयोजन
बरगी विधानसभा के भाजपा विधायक नीरज सिंह ठाकुर के द्वारा नीमखेड़ा क्षेत्र में टेनिस बॉल का नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जा रहा है जिसमें हिस्सा लेने के लिए टीम में बड़ी संख्या में शामिल हो रही हैं, वही इस टूर्नामेंट को देखने के लिए जब स्वयं विधायक नीरज सिंह ठाकुर पहुंचे तब खिलाड़ियों के साथ वह भी क्रिकेट खेलते हुए नजर आए इसके कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं।