चूरू: भालेरी रोड पर अनियंत्रित ट्रक शोरूम की पार्किंग में घुसा, बड़ा हादसा टला
Churu, Churu | Jul 3, 2026 चूरू। भालेरी रोड पर चढ़ाई चढ़ते समय एक बारह चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे लुढ़क गया और शोरूम की पार्किंग में जा घुसा। ट्रक पोल से टकराकर रुकने से बड़ा हादसा टल गया, कोई जनहानि नहीं हुई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के पीछे लुढ़कने से राहगीरों अपरा तफरी मच गई।