नौगांव: श्रम योगी मानधन योजना के प्रति ग्रामीणों में बढ़ा उत्साह, नौगांव जनपद के कई गांवों में शिविर लगाकर असंगठित श्रमिकों को
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे नौगांव जनपद की ग्राम पंचायत रानीपुर, चिन्नी अम्मा, गुरसारी सहित विभिन्न गांवों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।