ऊंचाहार: ऊँचाहार कोतवाली में तैनात अपराध निरीक्षक को सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई
ऊँचाहार कोतवाली में पिछले दो वर्षों से तैनात अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत रविवार को सेवानिवृत्त हो गये, इस दौरान कोतवाली में भव्य विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें साथी पुलिसकर्मियों के अलावा क्षेत्र के संभ्रांत व पत्रकारों समेत अन्य लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र देकर माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी।सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं दी।