अनूपपुर: ग्राम डडई बहरा में आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े किशोर से मारपीट, मामला दर्ज
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम डडई बहरा में आम तोड़ने को लेकर एक किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार सागर चौधरी केवई नदी से नहाकर लौट रहा था। रास्ते में वह एक बाड़ी में लगे आम के पेड़ पर चढ़ गया। इसी दौरान बाड़ी मालिक मान सिंह वहां पहुंच गया।