सहारनपुर: सहारनपुर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, युवकों की हरकत पर उठे सवाल
सहारनपुर के कल्पना पुल क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ कथित धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना शनिवार रात की बताई जा रही है,जो रविवार दोपहर 2 बजे सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है और पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।