नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में फिर दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीण दहशत में हैं, वीडियो हुआ वायरल
नौगावां सादात तहसील क्षेत्र के ग्राम नांगल में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। पिछले कई महीनों से ग्रामीण भय के माहौल में जी रहे हैं। हाल ही में 7 जून की रात को एक युवक के सामने तेंदुआ आ गया, जिससे ग्रामीणों में और अधिक डर फैल गया है। 7 जून की रात ग्रामीण अक्षय कुमार अपने खेत पर ट्यूबवेल बंद करने गए थे। तभी उन्हें अचानक तेंदुआ दिखाई दिया।