सिराथू: सिराथू में अधिवक्ताओं ने तहसील से सड़क तक किया प्रदर्शन, सरकार विरोधी नारे लगाए
सिराथू तहसील में तहसील अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को अधिवक्ता संसोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया है।तहसील कार्यालय से लेकर सड़क तक यह प्रदर्शन किया गया है।संसोधन बिल के खिलाफ सरकार विरोधी नारेबाजी हुई है।वर्तमान सरकार को निकम्मी सरकार कहा गया है।कौशाम्बी के तीनों तहसील के साथ साथ कचहरी में भी अधिवक्ताओं का प्रदर्शन हो रहा है।