सिराथू: महाकुंभ के अंतिम चरण में सुरक्षा के दृष्टिगत कोखराज इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, सुबह से शाम तक ड्रोन कैमरे सक्रिय
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 का समापन करीब है इसके दृष्टिगत कौशांबी की नेशनल हाईवे क्षेत्र कोखराज में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।कई प्रदेशों के श्रद्धालु इसी मार्ग द्वारा प्रयागराज जाते हैं।जहां एक तरफ अधिकारियों की निगरानी चल रही है दूसरी तरफ ड्रोन कैमरे सुबह से शाम तक निगरानी कर रहे हैं। रविवार को भी कैमरे एक्टिव होकर निगरानी करते रहे।