सिराथू: मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की बस लेहदरी के पास अनियंत्रित होकर पलटी, 18 श्रद्धालु घायल, 12 को जिला अस्पताल रेफर किया गया
मध्य प्रदेश से महाकुंभ स्नान और दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर कड़ा धाम इलाके के लेहदरी के पास पलट गई है।घटना में 18 श्रद्धालु घायल हुए हैं।सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के दमोह जिले के बताए जाते हैं।12 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।सोमवार को हुई इस घटना के बारे में बताया जाता है कि चालक को झपकी आ गई थी तब यह हादसा हुआ है।