सिराथू: महाकुंभ से लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं की कार नेशनल हाईवे डोरमा में कंटेनर से भिड़ी, एक घायल, पुलिस ने हटवाया जाम
सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे डोरमा पर सोमवार लगभग 4:30 बजे हरियाणा जा रहे श्रद्धालुओं की कर एक कंटेनर में भिड़ गई है। इस घटना में एक श्रद्धालु घायल बताया जाता है।घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई है।घटना के कारण हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई थी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया है और आवाजाही शुरू करवा दिया है।