प्रतापगढ़: एसपी के आदेश पर सीओ ने रानीगंज थाने में अर्दली रूम का किया निरीक्षण
अपराध पर अंकुश लगाने वा विवेचनाओं की समीक्षा के लिए एसपी प्रतापगढ़ डॉक्टर अनिल कुमार लगातार कार्रवाई करते रहते हैं। इसी क्रम में मंगलवार की रात 8:30 बजे एसपी प्रतापगढ़ डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने रानीगंज थाने पर विवेचकों के साथ अर्दलीरूम किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं व अपराध रजिस्टर आदि की बारीकी से जांच की।