फूलपुुर: डीएम के न पहुंचने से फरियादियों में मायूसी
फूलपुर तहसील में शनिवार सुबह करीब 11 बजे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी के आने की सूचना से लोगों में उत्साह था, लेकिन उनके न पहुंचने पर कई फरियादियों में मायूसी देखी गई। एडीएम नजूल संजय कुमार पांडेय ने शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।