महसी: पिपरिया में किशोरी ने फंदे से झूलकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू
खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरिया में 16 वर्षीय किशोरी हर्षिता उर्फ रुचि ने बुधवार-बृहस्पतिवार की रात कथित तौर पर फंदे से झूलकर जान गंवा दी। देर रात परिजनों ने शव लटकता देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर खैरीघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच में जुटी।।