मोहनपुर के मोहनपुर हाट के समीप शनिवार शाम 6:30 बजे बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है इस संबंध में रिखिया के मनिया मोड़ निवासी घायल कार्तिक यादव ने बताया कि वह मोहनपुर हाट से किसी काम से गया था उसी क्रम में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर दे दी जिसमें वह घायल हो गया।