टोंक: सोहेला में 13 जून 2005 के गोलीकांड में जान गंवाने वाले किसानों को 13 जून को श्रद्धांजलि देंगे, बांटे जाएंगे पीले चावल
Tonk, Tonk | Jun 11, 2025 टोंक किसान नेता रामरतन खोखर ने बुधवार को बताया कि वर्ष 2005 में 13 जून को क्षेत्र के किसान सोहेला में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे।पुलिस ने किसानों पर लाठी चार्ज कर फायरिंग की थी। जिसमें एक गर्भवती महिला सहित पांच किसानों की मौत हो गई थी। जिसको लेकर उनकी 20 वीं श्रद्धांजलि कार्यक्रम माधौगंज में आयोजित किया जाएगा इसको लेकर पीले चावल बांटे जा रहे हैं।