टोंक: दौलतपुरा दूनी निवासी पीड़िता की रिपोर्ट पर शहर के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज
Tonk, Tonk | Jun 11, 2025 टोंक शहर के महिला थाना अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दौलतपुरा दूनी निवासी पीड़िता रिंकू मीणा पुत्री शिवजी लाल मीणा ने दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। पीड़िता का विवाह 5 मई 2017 को खुशीराम पुत्र भगवान मीणा निवासी ग्राम मुगलाना तहसील टोंक के साथ संपन्न हुआ था।