टोंक: सचिन पायलट ने कहा, स्वर्गीय राजेश पायलट जी ने 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के दांत खट्टे किए थे
Tonk, Tonk | Jun 11, 2025 टोंक विधायक व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने बुधवार को स्व राजेश पायलट जी की 25वीं पुण्यतिथि के मौके मीडिया से बातचीत करते हुए कहा 25 साल पहले आज ही के दिन हम उनसे जुदा हुए थे।स्वर्गीय राजेश पायलट जी ने 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के दांत खट्टे किए थे।मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाली पीढ़ी इस दिशा में चलेगी जो रास्ता उन्होंने हमें दिखाया।